भारत

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हिमाचल प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण हिमाचल के चार जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई। भूस्खलन के कारण 129 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है और छह सौ से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं।

शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में आज सुबह एक पांच मंजिला इमारत गिर गई हालांकि एहतियात के तौर पर भवन को बीती रात ही खाली करवा लिया गया था। वहीं रामपुर क्षेत्र की सरपारा पंचायत में बादल फटने के कारण कुछ घरों व गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए मंडी, कांगड़ा व सिरमौर जिले में आज सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है जबकि कुल्लू जिला के बंजार व मनाली उपमंडल में भी आज सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। लगातार बारिश से ब्यास और गिरि नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में एक सौ 29 सड़कों पर भूस्खलन के कारण यातायात ठप्प है। मौसम विभाग ने किन्नौर व लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के बाकि दस जिलों के लिए आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

6 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

6 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

8 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

8 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

8 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

8 घंटे ago