भारत

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले कुछ दिन में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले कुछ दिन में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात अवरुद्ध हो रहा है।

राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय बढोतरी हुई है और कुछ नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन द्वारा आम लोगों को सतर्क किया जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

इस बीच, मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों के लिये मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा सुरक्षा कारणों के चलते अगले चौबीस घंटो के लिये अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

6 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

6 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

6 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

6 घंटे ago