मौसम विभाग ने आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने ओडिशा, झारखंड और तटीय कर्नाटक में भी बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है। विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप के लिए भी तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
