मौसम विभाग (IMD) ने गहरे दबाव के कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इस सप्ताह के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इस सप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। छह और सात अगस्त को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है।
इस सप्ताह के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है।
इस महीने की सात, आठ और नौ तारीख को अरूणाचल प्रदेश और आज तथा छह और नौ अगस्त को असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल बहुत तेज वर्षा होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…