मौसम विभाग ने मई माह के लिए तापमान और वर्षा का मासिक अनुमान जारी किया है। विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोडकर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है।
डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि मई माह के दौरान देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी भारत में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मई माह के दौरान हिमालय की तलहटी के कुछ हिस्सों, पूर्वी तटीय राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है।





