भारत

मौसम विभाग ने कहा – चक्रवाती तूफान दाना के बृहस्‍पतिवार तक ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका

चक्रवाती तूफान दाना, ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बृहस्‍पतिवार की सुबह तक इसके 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से टकराने की आशंका है।

आईएमडी द्वारा भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के मार्ग की जानकारी जारी किए जाने तथा ओडिशा तट पर इसके दस्तक देने की पूरी संभावना के साथ, राज्य सरकार ने तटीय जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़े पैमाने पर निकालने की तैयारी कर ली है।

चक्रवात आश्रय स्थलों को तैयार रखा जा रहा है, जबकि चक्रवात के दौरान पेयजल तथा रोशनी की व्यवस्था की व्यवस्था की जा रही है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए संभावित प्रभावित जिलों में जाने को कहा गया है, जबकि भुवनेश्वर में विशेष राहत आयुक्त कार्यालय में चौबीसों घंटे नियंत्रण कक्ष खोला गया है। मछुआरों को कल तक समुद्र से लौटने को कहा गया है।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

8 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

8 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

8 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

22 घंटे ago