भारत

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों को विभाग आवंटित किए

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिये हैं। मुख्‍यमंत्री के पास गृह, वित्त, सीआईडी, योजना और आबकारी सहित 12 विभागों की जिम्‍मेदारी है।

मंत्रिमंडल के वरिष्‍ठ मंत्री अनिल विज को बिजली और परिवहन सहित तीन विभागों की जिम्‍मेदारी दी गई है, जबकि विपुल गोयल को शहरी निकाय, राजस्‍व और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है। कृष्‍ण लाल पंवार को विकास और पंचायत विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है। राव नरबीर को उद्योग और पर्यावरण विभागों की जिम्‍मेदारी दी गई है। महिपाल सिंह ढांडा को शिक्षा विभाग और डॉक्‍टर अरविन्‍द शर्मा को सहकारिता विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है। आरती राव को राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का पद दिया गया है, जबकि राज्‍य के स्‍वतंत्र प्रभार मंत्री राजेश नागर को खाद्य और आपूर्ति विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है। राज्‍य के मंत्री गौरव गौतम को युवा और खेल विभाग का स्‍वतंत्र प्रभार दिया गया है।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

9 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

9 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

9 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

23 घंटे ago