मौसम विभाग ने कहा – दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो – तीन दिन में कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्कल के कुछ हिस्सों में तेज़ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार अगले दो -तीन दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर आज 60 से 70 किलोमीटर से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की है।
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज लू चलने का अनुमान है। इसके अलावा कोंकण, गोवा, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में गर्म और आर्द्र मौसम कल तक बना रह सकता है। मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और श्रीलंका तट के आसपास आज तेज हवाएं चलने की संभावना है।





