भारत

मौसम विभाग ने कहा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में आज भी भीषण गर्मी जारी रहेगी

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में देश के उत्‍तर-पश्चिमी, मध्‍य और पूर्वी हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि हरियाणा, दिल्‍ली, पंजाब, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्‍तराखंड, आंध्र प्रदेश और झारखंड में आज गर्मी की स्थिति जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में देश के उत्‍तर-पश्चिमी और मध्‍य भागों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भागों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

मौसम विभाग ने देश के उत्‍तर-पूर्वी भागों तथा पश्चिम बंगाल में अगले छह दिनों के भीतर मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। दक्षिण भारत में केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी अगले छह दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। देश के उत्तरी भाग में अगले पांच दिनों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में भी अगले 2 दिन के दौरान हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी अगले 48 घंटों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

Editor

Recent Posts

DPIIT और GeM ने भारत के सार्वजनिक खरीद पारितंत्र में बहुभाषी पहुँच को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी), जो डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय…

38 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी…

50 मिनट ago

फीफा विश्व कप: केप वर्दे की टीम ने स्पेन को 0-0 से बराबरी पर रोका, बेल्जियम और मिस्र का मैच भी 1-1 से ड्रॉ

फीफा विश्व कप में केप वर्दे की टीम ने प्रबल दावेदार स्पेन को शून्‍य-शून्‍य से…

1 घंटा ago

दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमरीकी वायुसेना ठिकाने पर बी-52 बमवर्षक विमान हादसे में आठ लोग मारे गए

अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित अमरीकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने…

1 घंटा ago

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ाया

सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर…

2 घंटे ago

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए…

2 घंटे ago