Defence News

मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया

मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने 31 मई, 2024 को रियर एडमिरल संजय दत्त से सिकंदराबाद स्थित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट के कमांडेंट का पदभार ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र रहे मेजर जनरल हर्ष छिब्बर को दिसंबर, 1988 में सैन्य सेवा कोर में कमीशन प्राप्त हुआ था।

मेजर जनरल हर्ष छिब्बर पब्लिक पॉलिसी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री के साथ-साथ बिजनेस मैनेजमेंट एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में दो एमफिल की डिग्रियों के धारक भी हैं। उन्होंने तकनीकी स्टाफ अधिकारी पाठ्यक्रम (टीएसओसी), उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम (एचडीएमसी) और लोक प्रशासन में उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम (एपीपीपीए) का पाठ्यक्रम भी पूरा किया है।

मेजर जनरल छिब्बर के सैन्य अनुभव में पूर्वी, उत्तरी एवं पश्चिमी क्षेत्रों में विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करना शामिल हैं। उन्होंने पैरा एएससी कंपनी, एक एएससी बटालियन और एएससी प्रशिक्षण केंद्र की कमान को बखूबी संभाला है। वे पूर्वी क्षेत्र में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ (सूचना प्रणाली) और उत्तरी क्षेत्र में मेजर जनरल (ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स) भी रह चुके हैं। मेजर जनरल छिब्बर ने आर्मी सर्विस कोर सेंटर एंड कॉलेज में प्रशिक्षक के रूप में और कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट में वित्तीय प्रबंधन विभाग के निदेशक कार्मिक तथा प्रमुख के रूप में भी काम किया है। उनके द्वारा विकसित एवं कार्यान्वित किए गए सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन बड़ी संख्या में कई इकाइयों में उपयोग किये जा रहे हैं।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

12 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

12 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

15 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

19 घंटे ago