भारत

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिनों तक बडे पैमाने पर और कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिनों तक बडे पैमाने पर और कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले इलाकों और सिक्किम में आज भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है, जबकि अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस महीने की दस तारीख तक भीषण वर्षा की संभावना है।

इसमें यह भी कहा गया है कि झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज बहुत तेज वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तमिलनाडु, पश्चिमी राजस्‍थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी और मध्‍य भारत में मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र और गुजरात में अगले दो दिन तक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ और दिल्‍ली में इस सप्‍ताह तेज आंधी और गरज के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

Editor

Recent Posts

पीएम-सेतु ने उद्योग-उन्मुख ITI रूपांतरण को सुदृढ़ किया; पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति ने 735.70 करोड़ रुपये के एसआईपी को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन कार्यक्रम (पीएम-सेतु यानी पीएम-एसईटीयू) की पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति…

2 मिनट ago

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026: 14 से 16 सितंबर तक जैसलमेर के पोखरण रेंज में आयोजित होगी

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026 का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को मानवरहित…

4 मिनट ago

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक…

7 घंटे ago

भारत अगली पीढ़ी के 6जी नेटवर्क के विकास के लिए अमरीका और 24 अन्य देशों के समूह में शामिल

6G नेटवर्क के विकास की वैश्विक पहल में भारत अब अमरीका और 24 अन्य देशों…

7 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी…

21 घंटे ago