भारत

मौसम विभाग: देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में आज से भीषण गर्मी में कमी होने का अनुमान, पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने आज से देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति में कमी होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस बीच, यह भी अनुमान जताया गया है कि अगले तीन दिनों तक पश्चिमी भारत में गुजरात, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में भीषण गर्मी की स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में आज आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसी तरह की स्थिति अगले चार दिनों तक दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी रहेगी।

पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Editor

Recent Posts

FIU-इंडिया) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एक व्यापक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों के विरूद्ध भारत की लड़ाई सुदृढ़ करने की दिशा में…

2 घंटे ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ वीरता दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस…

3 घंटे ago

भारत और भूटान ने पुनात्सांगचू-II जलविद्युत परियोजना के टैरिफ दर नियम और रिएक्टिव पावर एक्सचेंज संबंधी लेखा प्रणाली पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल चार दिन की यात्रा पर आज भूटान पहुंचे। उनकी यात्रा…

3 घंटे ago

गुजरात टाइटन्‍स ने रोमांचक मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स को एक रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने देल्ही कैपिटल्स को सिर्फ़ एक रन…

10 घंटे ago