भारत

मौसम विभाग ने आज केरलम में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की पुष्टि की

मौसम विभाग ने आज केरलम में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की पुष्टि की है। मानसून तीन दिन देर से आया है। पहली जून से केरलम में मानसून के आने की संभावना थी। विभाग ने 9 जून तक केरलम और माहे में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍व्‍यक्‍त किया है।

केरलम् से हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्‍य के जिलों में तेज बारिश हो रही है। केरलम् के छह ज़िलों में आज कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और आज केरलम् में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। केरलम् में कई जगहों पर रात से अब तक लगभग पांच मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। विभाग ने अगले 2 से 3 दिन के दौरान लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी इसी तरह की स्थिति का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

दिन के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर आंधी आने की प्रबल संभावना है।

Editor

Recent Posts

कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…

34 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

51 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

54 मिनट ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन और सैन्य नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…

60 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलकर बुधवार तक आंध्र प्रदेश और यनम तट की ओर बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम…

7 घंटे ago