मौसम विभाग ने आज केरलम में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की पुष्टि की है। मानसून तीन दिन देर से आया है। पहली जून से केरलम में मानसून के आने की संभावना थी। विभाग ने 9 जून तक केरलम और माहे में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्व्यक्त किया है।
केरलम् से हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य के जिलों में तेज बारिश हो रही है। केरलम् के छह ज़िलों में आज कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और आज केरलम् में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। केरलम् में कई जगहों पर रात से अब तक लगभग पांच मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। विभाग ने अगले 2 से 3 दिन के दौरान लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी इसी तरह की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है।
दिन के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर आंधी आने की प्रबल संभावना है।




