मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, गुजरात, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल शाम तक बहुत तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है।
इस बीच, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कल तक तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और बिहार में भी ऐसे ही स्थितियां बनी रहेंगी।
मौसम विभाग ने आज दक्षिण भारत, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भी वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और आंधी चलने का अनुमान है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…