मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा हो रही है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि मुलुंड, भांडुप और अंधेरी सब-वे सहित कई निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
कल मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई। बारिश और तूफान के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ और कम से कम 14 विमानों को डायवर्ट किया गया । ठाणे के मुंब्रा बाईपास पर भूस्खलन हो गया जिसके बाद दो तीन घंटों तक वहां लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने आज सुबह 8:30 बजे तक मुंबई और इसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…