लोकसभा में आज अप्रवासन और विदेशी विधेयक-2025 पेश किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य अप्रवासन कानूनों को आधुनिक बनाना है। विधेयक में पासपोर्ट, यात्रा दस्तावेज, वीजा और पंजीकरण के संबंध में केंद्र सरकार को शक्तियां प्रदान करने का प्रावधान है। कानूनों की बहुलता और ओवरलैपिंग से बचने के लिए यह विधेयक लाया गया है। लोकसभा में विधेयक पेश करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य मौजूदा जरूरतों को पूरा करना है। इससे पहले कांग्रेस के मनीष तिवारी ने विधेयक पेश किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक…
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।…
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की…
नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से एक नई…
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने आज गोवा में…