जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए आज सुबह तलाश अभियान फिर शुरू किया। इस काम में सेना के हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया है। इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने कल चतरू क्षेत्र के मन्डराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में अभियान शुरू किया। इस दौरान गोलीबारी और आतंकवादियों के अचानक ग्रेनेड हमले में आठ जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुर्गम इलाके और कम दृश्यता के कारण देर रात अभियान रोकना पड़ा था।
आज तड़के सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने अभियान फिर से शुरू किया और घेराबंदी सख्त कर दी। खुफिया जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के संदेह में दो से तीन आतंकवादी इलाके में मौजूद हैं।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…