भारत

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया है। पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालीय संवाददाता सम्‍मेलन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जासवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम ईरान के राष्‍ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बात की तथा ईरान सहित क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्‍याण को भारत की प्रथमिकता बताया। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सभी मुद्दों को संवाद और कूटनीति से हल करने के अपने रूख पर कायम है।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय में स्थापित नियंत्राण कक्ष तेज गति से काम कर रहा है और अब तक नौ सौ फोन कॉल और 200 ईमेल प्राप्‍त हुए है। पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्‍हा ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य के पश्चिम में भारतीय ध्‍वज वाले 24 जहाज हैं। उन्‍होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य के पूर्व में भारतीय ध्‍वज वाले तीन जहाज है।

पेट्रालियम और प्रकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत पेट्रोल और डीजल के उत्‍पादन में आत्‍मनिर्भर है। उनहोंने कहा कि सभी रिफाइनरियां अपनी शत-प्रतिशत क्षमता से काम कर रही है। उन्‍होंने बताया कि घरेलू पीएनजी और वाहनों के लिए सीएनजी की बिना किसी बाधा के शत प्रतिशत आपूर्ति की जाएगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

9 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

10 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

10 घंटे ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

12 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

12 घंटे ago