भारत

महाराष्‍ट्र में 33 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्रियों सहित 39 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

महाराष्‍ट्र में आज 33 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्रियों सहित 39 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नागपुर के राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने महायुति सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उप-मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के 16 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की और 3 विधायकों ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवसेना को 9 कैबिनेट मंत्री पद और 2 राज्यमंत्री पद दिए गए हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी- एनसीपी के 8 विधायकों को कैबिनेट मंत्री का जबकि 1 विधायक को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

राज्य मंत्रिमंडल में चार महिला मंत्री भी हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी की पंकजा मुंडे, माधुरी मिसाळ, मेघना बोर्डीकर और एनसीपी की अदिति तटकरे शामिल हैं।

आज शपथ लेने वाले प्रमुख चेहरों में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष चन्‍द्रशेखर बावनकुळे, शिवेन्द्रसिंह भोसले, नीतीश राणे, शिवसेना के संजय राठौड़ तथा एनसीपी के नरहरि झिरवाळा और हसन मुशरिफ शामिल हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

1 घंटा ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

1 घंटा ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

2 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

2 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

2 घंटे ago