भारत

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके आज शाम भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके आज शाम भारत की तीन दिन की यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे। सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने दिल्‍ली हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। श्रीलंका में हाल ही में संपन्‍न राष्‍ट्रपति और संसदीय चुनाव के बाद राष्‍ट्रपति दिसानायके की यह पहली भारत यात्रा है।

अनुरा कुमारा दिसानायके राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे और कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे।

राष्‍ट्रपति दिसानायके भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और वाणिज्यिक संपर्कों को बढावा देने के लिए दिल्‍ली में एक कारोबारी कार्यक्रम में भी भागीदारी भी करेंगे। वे बिहार में बोधगया भी जाएंगे।

श्रीलंका, प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हिंद महासागर क्षेत्र के विकास और सुरक्षा-सागर परिकल्‍पना के अलावा पडोसी प्रथम नीति के केन्‍द्र में भी है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

36 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

38 मिनट ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

46 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

52 मिनट ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

55 मिनट ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

58 मिनट ago