नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी – एनडीपीपी और नगा पीपुल्स फ्रंट – एनपीएफ ने आपस में विलय करने और नगा पीपुल्स फ्रंट के झंडे के अंतर्गत एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी गठित करने का फैसला किया है। इस विलय के बाद मुख्यमंत्री नेफ्यु रियो को नगा पीपुल्स फ्रंट विधान मण्डल दल का नेता चुना गया। साठ सदस्यों की नगालैंड विधानसभा में एनपीएफ विधायकों की संख्या अब 34 हो गई है।
दोनों दलों के विलय का फैसला कल कोहिमा में एनडीपीपी की छठी आम बैठक में लिया गया। इसमें पार्टी के सदस्यों और राज्य के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राज्य के मंत्री के.जी. केन्ये ने विलय प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि इस कदम से नगा लोगों की क्षेत्रीय राजनीतिक पहचान मजबूत होगी।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…