देशभर में दुर्गा पूजा उत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया है। शारदीय नवरात्र अनुष्ठान में आज महाअष्टमी और महानवमी पर मॉं दुर्गा के स्वरूप महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है। इस अवसर पर पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या पूजन का भी विधान है।देश के विभिन्न भागों में पूजा पंडालों को सुरूचिपूर्ण ढंग से सजाया गया है जहां भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।
बिहार में दुर्गा पूजा की भव्यता विभिन्न पूजा समितियों द्वारा बनाए गए, पूजा पण्डालों के माध्यम से प्रकट हो रही है। आकर्षक रोशनी, लेज़र-शो और अलग-अलग थीम पर बने पूजा पण्डाल बच्चे, बूढे़, जवान और सभी वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इस बार, पूजा समितियों ने केदारनाथ धाम, तिरुपति बालाजी मन्दिर, स्वामीनारायण मन्दिर, बुर्ज खलिफा जैसी ईमारतों के मॉडल बनाए हैं। इन पण्डालों में नक्काशी, सजावट, सौंदर्य, वास्तु और उनके तराशने का काम, किसी भी मामले में मुख्य ईमारतों से कमतर नहीं लग रहा है। पूजा के दौरान, पण्डालों के माध्यम से स्वच्छता के संदेश भी देने के प्रयास हो रहे हैं।
इस बीच, हिमाचल प्रदेश में कुल्लू का विश्व प्रसिद्ध दशहरा उत्सव विजय दशमी के बाद 13 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। सात दिन का यह उत्सव 19 अक्तूबर तक चलेगा।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…