आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 160 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल क्रिकेट में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।





