प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दस वर्षों में एनडीए सरकार ने देश की प्रमुख समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश की है। आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तपोवन मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की महिलाएं और युवा हमेशा से उनकी सरकार की प्राथमिकता रहे हैं। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और एनडीए सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार फिर सत्ता में आती है तो मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण राशि दोगुना करके 20 लाख रूपये कर दी जाएगी। कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन लोगों ने राष्ट्र विरोधी और घृणित राजनीति के दो सेल्फ गोल किए हैं। उन्होंने कहा कि अब यह निश्चित हो गया है कि वंचित वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, युवा और महिलाओं को समर्पित यह सरकार फिर सत्ता में आ रही है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…