आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम के महापौर का चुनाव स्थगित किये जाने के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार विरोध प्रदर्शन के दौरान महापौर पद के उम्मीदवार महेश खीची के साथ विधायक राखी बिरला और अजय दत्त सहित एक दर्जन से अधिक आप विधायकों और स्वयंसेवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने चुनाव में आप उम्मीदवार की जीत के डर से उपराज्यपाल वी के सक्सेना के साथ मिलकर महापौर चुनाव को ‘रद्द’ करने की ‘साजिश’ रची। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा दलित समुदाय के एक व्यक्ति को दिल्ली का महापौर बनने से रोकना चाहती है।
भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…
वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय…
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…