भारत

अगले कुछ दिन में देश के उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍य और पूर्वी भाग में भीषण गर्मी की और दक्षिणी भागों में तेज वर्षा की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में देश के उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍य और पूर्वी भाग में भीषण गर्मी की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा कि राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली में मंगलवार तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। देश के पूर्वी और मध्‍य हिस्‍सों में भी आज से यही स्थिति बनी रहेगी।

विभाग के अनुसार, देश के दक्षिणी भागों में इस महीने की 23 तारीख से छिटपुट से तेज वर्षा का अनुमान है। विभाग ने कहा कि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में मंगलवार तक तेज वर्षा हो सकती है। केरल में 20 और 21 तारीख को तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

पूर्वी भारत के अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में भी सोमवार तक तेज वर्षा होने की सम्‍भावना है। देश के उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍य और पूर्वी भाग में अगले तीन से चार दिन में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हो सकती है। दिल्‍ली में आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण किया

गृह मंत्रालय ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण…

25 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को जारी करेंगे पीएम‑किसान की 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान)…

34 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमरीका को 50 वर्ष में पहली तेल रिफाइनरी मिलने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 12 वर्ष से अधिक समय से कोमा में रहे व्यक्ति के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पहली बार 32 वर्षीय एक व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी…

2 घंटे ago

CCI ने क्यूब-वी द्वारा डीवाईआईपीएल, डीवीआईपीएल, डीजीआईपीएल और डीटीईएचपीएल के सड़क परिसंपत्ति व्यवसाय के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रस्तावित संयोजन में क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वी प्राइवेट लिमिटेड ( क्यूब वी ) और…

2 घंटे ago

CCI ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर में एक निश्चित हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड…

2 घंटे ago