भारत

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 19 कैबिनेट मंत्री समेत 34 पुराने मंत्री बरकरार; उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र को मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी निवर्तमान मंत्रिपरिषद के 19 कैबिनेट मंत्रियों समेत 34 मंत्रियों को बरकरार रखा है। शपथ लेने वाले निवर्तमान कैबिनेट मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर शामिल है, जो प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में निरंतरता और अनुभव पर जोर को दर्शाता है। अन्नपूर्णा देवी एकमात्र ऐसी मंत्री हैं जिन्हें राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, जबकि एल. मुरुगन पिछले मंत्रिपरिषद के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद दोबारा मंत्री बनाया गया है। वह पहले से ही राज्यसभा के सदस्य हैं। कुछ मंत्रियों को एक अंतराल के बाद वापस लाया गया है, जिनमें भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा भी शामिल हैं, जो मोदी के पहले कार्यकाल में मंत्री थे। जुएल ओराम और अजय टम्टा भी पहले मंत्री थे और कुछ अंतराल के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में उत्तर प्रदेश और बिहार को अधिकतम प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि महाराष्ट्र से भी छह सांसदों को मंत्री बनाया गया, जहां विधानसभा चुनाव इस साल होने हैं। लोकसभा में सबसे अधिक 80 सदस्य भेजने वाले उत्तर प्रदेश को नौ मंत्री पद मिले हैं, जिनमें एक कैबिनेट मंत्री शामिल है जबकि बिहार से आने वाले कुल आठ मंत्रियों में से चार को कैबिनेट पद मिले हैं। रविवार को शपथ लेने वाली मंत्रिपरिषद में महाराष्ट्र से दो कैबिनेट मंत्रियों सहित छह मंत्री बने हैं जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है। हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से तीन-तीन मंत्री बनाए गए हैं। ओडिशा, असम, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल को दो-दो मंत्रिपद मिले हैं।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

21 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

22 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

22 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago