आज का अखबार हिंदी 9 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की खबर आज सभी अखबारो के पहले पन्‍ने पर प्रकाशित हुई है। जनसत्‍ता की सुर्खी है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार सरकार।

नवभारत टाइम्‍स लिखता है- लगातार तीसरी बार मोदी ने ली पीएम पद की शपथ, नेहरू की बराबरी।

हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शब्‍दों को प्रकाशित किया है। प्रधानमात्री ने देश को नई उंचाईयों पर ले जाने का प्रण लिया, मंत्रियों को नसीहत दी।

राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है शपथ से पहले मोदी ने गांधी, वाजपेयी और शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाले जेईई एडवांस का परिणाम जारी होने के साथ ही दो नए रिकॉर्ड बनने की खबर सभी अखबारों ने आज प्रकाशित की है। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- पहली बार 98 दशमलव 61 प्रतिशत अंकों के साथ वेद देश में टॉपर, टॉप 10 की कटऑफ भी 90 प्रतिशत।

मुम्‍बई में तेज बारिश, दो दिन पहले पहुंचा मॉनसून नवभारत टाईम्‍स की खबर है।

वहीं अमर उजाला लिखता है- आज से राजधानी दिल्‍ली में चार दिन के लिए लू का येलो एलर्ट।

कल से स्‍पेशल बस कराएगी अनछुए हिमाचल की सैर। देश के सबसे लम्‍बे और रोमांचक रूट पर 9 महीने बाद शुरू हो रही है यह स्‍पेशल बस सर्विस।

शारीरिक श्रम से डिमेंशिया का खतरा कम, उच्‍चरक्‍तचाप से दिमाग की रक्‍त वाहिकाओं पर होता है असर। हिन्‍दुस्‍तान की खबर है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

9 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

22 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

23 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

24 घंटे ago