शिक्षा

दिल्ली के कुछ स्कूलों को मिली बम की धमकियों के मद्देनजर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एडवाइजरी जारी की

आज दिल्ली के कुछ स्कूलों को मिली बम की धमकियों के मद्देनजर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एडवाइजरी जारी की है। “अगर कुछ भी अवांछित देखा जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित DDE (जिला/जोन) और दिल्ली पुलिस को दी जानी चाहिए। स्कूल प्राधिकारियों को समय रहते अभिभावकों और संबंधित कानून प्रवर्तन प्राधिकारियों को किसी भी बाधा उत्पन्न करने वाले खतरे या चुनौती की स्थिति में छात्रों की सुरक्षा के संबंध में उचित उपाय शुरू करने के लिए सूचित करना चाहिए।”

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कम से कम 100 विद्यालयों को बम से उड़ाने की ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद बुधवार को अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस बारे में सूचना मिलने के बाद अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे, बच्चे कक्षाओं से बाहर निकल आए, कई छात्र रोने लगे, दमकल विभाग के वाहनों के सायरन की आवाज सुनायी दे रही थी जबकि विद्यालयों में स्वान दस्ते भी लगाये गए। विद्यालय परिसरों में बम होने का ईमेल मिलने के बाद विद्यालयों के बाहर कुछ ऐसा ही नजारा देखने के मिला। अभिभावक को अपने बच्चों को स्कूल छोड़े अभी लगभग एक घंटा ही हुआ था कि उन्हें स्कूल प्रशासन से संदेश मिला, जिसमें बताया गया कि उन्हें एक ई-मेल मिला है जिसमें छात्रों की सुरक्षा को लेकर धमकी दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित ईमेल को अफवाह करार दिया है और अभिभावकों तथा छात्रों से नहीं घबराने की अपील की है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले में जरूरी कदम उठा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि अभी तक तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और आगे की जांच जारी है।

इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी आज दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से बात की और मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उपराज्यपाल सक्सेना ने सभी दोषियों की पहचान सुनिश्चित करने का दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि उपद्रवियों और दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाए। उपराज्‍यपाल ने बम रखे होने की सूचना वाले कई स्कूलों का दौरा भी किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

57 मिनट ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

6 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

6 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

8 घंटे ago