भारत

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के कारण पांचवीं कक्षा तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी: मुख्यमंत्री आतिशी

दिल्ली में पांचवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय शहर में बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। शिक्षा विभाग का कामकाज भी देख रहीं आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण, अगले निर्देश तक दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालय ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे।’’ शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने सभी सरकारी, निजी स्कूलों, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के विद्यालयों के प्रमुखों से कहा है कि पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं नहीं चलाई जाएं। डीओई ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों से अगले आदेश तक ये कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने को कहा।

प्रदूषण के चिंताजनक स्तर पर पहुंचने के साथ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ‘ग्रैप’ चरण-3 के तहत पाबंदियां लागू कीं। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता आज लगातार दूसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में रही जिसके बाद अधिकारियों को सख्त प्रदूषण रोधी उपाय लागू करने पड़े जो शुक्रवार से प्रभाव में आएंगे।

सीएक्यूएम ने क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत कुछ प्रतिबंध लगाए हैं जिनमें निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी भी शामिल है। दिल्ली-एनसीआर के लिए ग्रैप को वायु गुणवत्ता के चार चरणों में विभाजित किया गया है – चरण 1 “खराब” वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के लिए जो 201 से 300 के बीच है, चरण 2 “बहुत खराब” एक्यूआई (301-400) के लिए, चरण 3 “गंभीर” एक्यूआई (401-450) के लिए और चरण 4 “बेहद गंभीर” एक्यूआई (450 से अधिक) के लिए होता है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

12 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

12 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

12 घंटे ago