भारत

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात के तौर पर यात्रा के लिए नए पंजीकरण पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात के तौर पर यात्रा के लिए नए पंजीकरण पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए पहले से पंजीकृत और वैध आर.एफ.आई.डी कार्ड वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन के निर्देशों के अनुसार यात्रा की अनुमति दी जा रही है। श्रद्धालुओं से श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। नए पंजीकरण पर फैसला मौसम और सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा। वही, श्री अमरनाथ यात्रा का 455 श्रद्धालुओं वाला तीसरा जत्था आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पुंछ के राजपुरा गांव के लिए रवाना हुआ।

इस बीच, मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

7 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

7 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

7 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

19 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

19 घंटे ago