भारत

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए को संस्थागत रूप देने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें सुरक्षित बुनियादी ढांचा, समर्पित परीक्षा केंद्र, साइबर सुरक्षा प्रणाली, संस्थागत विशेषज्ञता और परीक्षा संबंधी कार्यों के लिए एक स्थायी तंत्र शामिल हो।

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए, न्यायालय ने शिक्षा मंत्रालय के केंद्रीय सचिव को निर्देश दिया कि वे हलफनामा दाखिल करें, जिससे यह बताया जाए कि राधाकृष्‍णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए क्‍या-कया कदम उठाए जा रहे हैं, तथा नंदन नीलेकणि समिति द्वारा सुझाए गए आवश्‍यक संशोधनों को भी इसमें शामिल किया जाए।

न्‍यायालय ने कहा कि उसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश में एक मजबूत परीक्षा संस्थान हो जो विशेषज्ञता को बनाए रखने और तकनीकी परिवर्तनों के अनुकूल होने में सक्षम हो।

नीट-यूजी 2024 प्रश्न पत्र लीक विवाद के बाद पूर्व आईएसआरओ अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में के. राधाकृष्णन समिति का गठन किया गया था।

Editor

Recent Posts

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

2 मिनट ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

7 मिनट ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

10 मिनट ago

NIFT के छात्रों ने वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में दो रजत पदक और उत्कृष्टता पदक जीतकर शानदार उपलब्धि दर्ज की

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने शंघाई 2026 में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में…

12 मिनट ago

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

7 घंटे ago