भारत

छठ पर्व की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल अगले 5 दिनों में 1500 विशेष ट्रेनें चलवाएगी

त्योहारों के इस मौसम में भारतीय रेलवे देशभर में यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है। छठ पर्व से पहले यात्रा में वृद्धि को देखते हुए रेलवे यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक यात्री सुरक्षित और आराम से अपने गंतव्य तक पहुँचे। नियमित रेल सेवाओं के अलावा, रेलवे ने अगले 5 दिनों में 1,500 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। यानी हर दिन औसतन 300 विशेष ट्रेनें यात्रियों की सेवा में रहेंगी। कुशल व्यवस्थाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और सुविधा व देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, भारतीय रेलवे यह सुनिश्चित कर रहा है कि त्योहारों के मौसम में हर यात्री को उसकी रेल यात्रा के दौरान अच्छी सेवाएँ मिलें। नियमित ट्रेनों के अलावा, पिछले 21 दिनों में 4,493 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स, यानी औसतन 213 ट्रिप प्रतिदिन, ने यात्रियों को दिवाली के त्योहार के लिए सुरक्षित घर पहुँचने में मदद की।

आगामी छठ पूजा और चल रहे दीवाली सीजन के मद्देनज़र, भारतीय रेल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए एक मजबूत विशेष ट्रेन योजना लागू की है। 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक कुल 61 दिनों की अवधि में देशभर में 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब तक कुल 11,865 ट्रिप्स (916 ट्रेनों) की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिनमें 9,338 आरक्षित और 2,203 अनारक्षित ट्रिप्स शामिल हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाती है, जब केवल 7,724 पूजा और दीवाली विशेष ट्रेनें संचालित की गई थीं।यह कदम दर्शाता है कि भारतीय रेल त्योहारों के मौसम में यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

भारतीय रेल ने बेहतर सेवाओं और सुविधाओं के साथ यात्रियों के अनुभव बेहतर बनाया है।

19 अक्टूबर 2025 को भारतीय रेल ने उधना स्टेशन पर 36,000 से अधिक यात्रियों की यात्रा को सुगमता से संपन्न कराया जो वर्ष 2024 की तुलना में 50% अधिक है। सभी यात्री शाम 4 बजे तक अपनी ट्रेनों में सवार हो गए और समय पर अपने घर पहुंचकर अपने परिवारों के साथ दीवाली मना सके। यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने सुव्यवस्थित प्रबंधन किया। यात्री सुविधा के लिए एक विशेष होल्डिंग एरिया और कई टिकट काउंटर स्थापित किए गए। पिछले पांच दिनों में केवल उधना से ही 1.2 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की।

यात्रियों ने इस बार के बेहतर अनुभव के लिए भारतीय रेल की सराहना की। एक यात्री ने जबलपुर रेलवे स्टेशन की स्वच्छता, सुरक्षा और समग्र रखरखाव की तारीफ करते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म अच्छी तरह से मेंटेन हैं और स्टेशन परिसर में स्वच्छता के मानक बेहतर हुए हैं।

बेंगलुरु से कोलकाता यात्रा कर रहे एक यात्री ने भारतीय रेल के साफ कोच, विनम्र स्टाफ और त्योहारों की भीड़ में भी कुशल सेवा की सराहना की।

मदन कुमार यादव ने रेलवे के ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम, अनुशासित कतार व्यवस्था और आरपीएफ की सतर्कता की तारीफ की, जिन्होंने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सीट आवंटन को सुनिश्चित किया।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दिव्यांग और बीमार यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित रूप से ट्रेन में सवार कराया।

अपने व्यापक नेटवर्क, समर्पित कार्यबल और यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम के साथ भारतीय रेलवे हर यात्री को कुशलता और देखभाल के साथ सेवा देने के अपने वादे पर कायम है। अतिरिक्त ट्रेनें चलाने से लेकर स्वच्छता, सुरक्षा और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने तक, हर स्तर पर रेलवे यात्रियों को निरंतर, सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

रेलवे कर्मचारियों की सक्रियता और समर्पण इस बात का प्रमाण है कि यह संस्था त्योहारों के दौरान देशभर के यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर भारत ने मानवीय सहायता तेज करते हुए 130 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर भारत ने मानवीय सहायता तेज करते हुए 130…

7 घंटे ago

IAEA ने परमाणु नियमों का पालन न करने को लेकर ईरान का मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजा

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी –आईएईए ने ईरान के मामले…

7 घंटे ago

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम भारत पहुंचे

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, अपनी पहली भारत यात्रा…

8 घंटे ago

सिक्किम में बनी फिल्म ‘नुमाहांगमा’ एनआईएफएफ 2026 के लिए चुनी गई

सिक्किम में बनी फीचर फिल्म नुमाहांगमा को दूसरे नेपाल इंडिजिनस फिल्म फेस्टिवल (एनआईएफएफ) 2026 के…

8 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने थाईलैंड की उप-प्रधानमंत्री एवं वाणिज्य मंत्री सुपाजी सुथुमपुन से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…

20 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…

20 घंटे ago