बिज़नेस

आठ प्रमुख उद्योग पर आधारित सूचकांक दिसंबर में 3.7 प्रतिशत के स्‍तर पर दर्ज हुआ

आठ प्रमुख उद्योग पर आधारित सूचकांक दिसंबर में तीन दशमलव सात प्रतिशत के स्‍तर पर दर्ज हुआ। दिसंबर, 2024 के मुकाबले सूचकांक में दिसंबर, 2025 में गिरावट रही। हालांकि नवम्‍बर, 2025 में सूचकांक दो दशमलव एक प्रतिशत के मुकाबले दिसंबर, 2025 में बढत दर्ज हुई। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार दिसंबर, 2025 में सीमेंट, स्‍टील, बिजली, उर्वरक और कोयला क्षेत्र के उत्‍पादन में बढत रही।

इस दौरान, सीमेंट उत्‍पादन में साढे 13 प्रतिशत, स्‍टील उत्‍पादन में छह दशमलव नौ प्रतिशत, बिजली उत्‍पादन में पांच दशमलव तीन प्रतिशत, उर्वरक उत्‍पादन में चार दशमलव एक प्रतिशत और कोयला उत्‍पादन में तीन दशमलव छह प्रतिशत की बढोतरी हुई।

हालांकि, कच्‍चे तेल के उत्‍पादन में पांच दशमलव छह प्रतिशत और प्राकृतिक गैस के उत्‍पादन में चार दशमलव चार प्रतिशत और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्‍पादों में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

वाणिज्‍य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार अप्रैल से दिसंबर की अवधि के दौरान औद्योगि क्षेत्र की सकल विकास दर पिछले वर्ष की समानावधि के मुकाबले दो दशमलव छह प्रतिशत दर्ज हुई। औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक में आठ प्रमुख उद्योगों की हिस्‍सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक है।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

6 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

6 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

6 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

6 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

6 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

6 घंटे ago