पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित कुंभलगढ वन्य जीव अभयारण्य को पर्यावरण के लिए संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने संबंधी अधिसूचना जारी की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र की वनस्पति और वन्य जीव के संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि स्थानीय समुदायों को भी समर्थन मिेलेगा। उन्होंने कहा कि कुंभलगढ अभयारण्य के एक किलोमीटर तक का दायरा कई वन्य जीवों के लिए प्राकृतिक निवास स्थल है। भूपेन्द्र यादव ने कहा कि जैविक खेती जैसे पर्यावरण अनुकूल और सामुदायिक केन्द्रित प्रयासों को बढावा दिया जाएगा। साथ ही सतत आजीविका सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को भी मजबूती दी जाएगी।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…
एपीडा ने 24 सितंबर 2026 को कर्नाटक से जीआई टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की…
सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…