भारत

इंडिया एआई और WHO ने वास्तविक दुनिया में एआई स्वास्थ्य संबंधी सफलताओं को उजागर करने के लिए साझेदारी की

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया-एआई मिशन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से स्वास्थ्य प्रणालियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावशाली और स्केलेबल अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालने वाले सार-संक्षेपों के लिए एक वैश्विक आह्वान की घोषणा की है। चयनित प्रविष्टियों को “वैश्विक दक्षिण में एआई स्वास्थ्य उपयोग के मामलों पर केसबुक” में एक अध्याय लिखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसका विमोचन फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में किया जाएगा।

इंडिया-एआई और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह केसबुक वैश्विक दक्षिण में सफलतापूर्वक कार्यान्वित एआई समाधानों को दोहराने और उनका विस्तार करने की इच्छा रखने वाले नीति निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और शोधकर्ताओं के लिए एक व्यापक संदर्भ के रूप में काम करेगी। वास्तविक दुनिया के अनुभवों और सीखों को समाहित करने वाले इस केसबुक का उद्देश्य ज़िम्मेदार एआई अपनाने को मज़बूत करना और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में डिजिटल परिवर्तन को गति देना है।

वैश्विक दक्षिण के शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों और संस्थानों से 31 अक्टूबर 2025 तक स्वास्थ्य उपयोग के मामलों में सफल, कार्यान्वयन योग्य, स्केलेबल एआई पर सारांश (अधिकतम 250 शब्द) प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिशानिर्देश और आवेदन पत्र https://impact.indiaai.gov.in/events/who पर उपलब्ध हैं।

प्रासंगिकता, गुणवत्ता और केसबुक के लक्ष्यों के साथ संरेखण के आधार पर चुने गए योगदानकर्ताओं को एआई समाधान, तैनाती रणनीति, नैतिक विचारों, प्राप्त प्रभाव और सीखे गए सबक का विवरण देते हुए पूर्ण अध्याय (2,500-3,000 शब्द) प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • सारांश प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025
  • अध्याय प्रस्तुत करने की तिथि: 15 दिसम्‍बर 2025
  • इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में केसबुक का विमोचन: 19-20 फरवरी 2026
Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

55 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

2 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

2 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

5 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

5 घंटे ago