इंडिया एआई इंडीपेंडेंट बिजनेस डिवीजन (आईबीडी) ने इंडिया एआई इनोवेशन चैलेंज की घोषणा की है। यह चुनौती इंडिया एआई मिशन के भीतर अनुप्रयोगों के विकास की पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई अनुप्रयोगों के विकास, अनुपालन और अपनाने को आगे बढ़ाना है। इसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन को सक्षम करने के लिए प्रभावशाली एआई समाधानों के स्केलिंग और अपनाने को बढ़ावा देना है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 है।
इंडिया एआई इनोवेशन चैलेंज
इनोवेशन चैलेंज भारतीय नवोन्मेषकों, स्टार्टअप्स, गैर-लाभकारी संगठनों, छात्रों, शैक्षणिक/आर एंड डी संगठनों और कंपनियों के लिए खुला है। विजेताओं को पुरस्कार के रूप में एक करोड़ रुपये तक और राष्ट्रीय स्तर पर अपने समाधानों को लागू करने का अवसर मिलेगा।
इनोवेशन चैलेंज के लिए निम्नलिखित फोकस क्षेत्रों की पहचान की गई है, साथ ही उपयोग किए जाने वाले मामलों का भी संकेत दिया गया है।:
इंडिया एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) के तहत एक आईबीडी, इंडिया एआई मिशन की कार्यान्वयन एजेंसी है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी तबकों में एआई के लाभों को समान रूप से पहुंचाना, एआई में भारत के वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करना, तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और एआई के नैतिक और जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करना है।
भारत सरकार ने अधिसूचना संख्या 27/2026-27 दिनांक 5 अगस्त, 2026 और संबंधित सार्वजनिक सूचना संख्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि युवा छात्र प्रदर्शनकारियों को लेकर प्रतिक्रिया देते समय अधिकारियों…
झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चांदीपुरा वायरस रोग (सीएचपीवी) के प्रकोप से निपटने…
पाकिस्तान से आयात पर भारत के लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…
भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान…