भारत

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक समाप्त, गठबंधन के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक समाप्त होने के बाद गठबंधन के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “INDIA गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतेगा। हम एक हैं और एक रहेंगे। हमें विभाजित करने की कोशिश मत करो।”

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “4 जून को मंगलवार है और मंगल होने जा रहा है। सबसे ज्यादा सीटें(उत्तर प्रदेश में) समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन की होंगी।”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और INDIA गठबंधन जीत रहा है, देश की जनता जीत रही है।”

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “INDIA गठबंधन को 295 से अधिक सीट मिल रही है और बीजेपी को करीब 220 सीट मिल रही हैं और NDA को करीब 235 सीट मिल रही हैं तो INDIA गठबंधन अपने दम पर स्थिर और मजबूत सरकार बनाने जा रहा है।”

INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “हमने अपने आंकड़े इकट्ठे किए हैं, तकरीबन 295 सीटें INDIA गठबंधन को मिलने वाले है। हम सरकार बना रहे हैं। यह जनता का पोल vs सरकारी पोल है, हमने तय किया कि हम भी सबके सामने जाकर यह पोल रखेंगे।”

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हुए। चार जून को मतगणना होगी। मतदान संपन्न होने के बाद EVM और VVPAT मशीन को सील किया गया।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

18 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

18 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago