भारत

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने नई दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद की पांचवीं बैठक की

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आज नई दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद की पांचवीं बैठक की। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन एमपी ने की।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 5वें ऊर्जा संवाद के दौरान आयोजित अपने-अपने संयुक्त कार्य समूहों के तहत हुई प्रगति और भावी सहयोग के मार्गों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। इस प्रतिनिधिमंडल में विद्युत मंत्रालय, नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, खान मंत्रालय और कोयला मंत्रालय शामिल थे।

चर्चाओं में वैश्विक स्तर पर शून्य उत्सर्जन की ओर संक्रमण, व्यावहारिक सहयोग और ऊर्जा दक्षता एवं सक्षम प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में संवाद को बढ़ावा देने, हरित हाइड्रोजन की भूमिका को मान्यता देने, ऊर्जा संसाधनों के लिए विश्वसनीय और भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार होने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने और विविध, सुरक्षित और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व को मान्यता देने जैसे पहलुओं को शामिल किया गया।

मंत्रियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

3 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

3 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

3 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

3 घंटे ago