भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आज नई दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद की पांचवीं बैठक की। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन एमपी ने की।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 5वें ऊर्जा संवाद के दौरान आयोजित अपने-अपने संयुक्त कार्य समूहों के तहत हुई प्रगति और भावी सहयोग के मार्गों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। इस प्रतिनिधिमंडल में विद्युत मंत्रालय, नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, खान मंत्रालय और कोयला मंत्रालय शामिल थे।
चर्चाओं में वैश्विक स्तर पर शून्य उत्सर्जन की ओर संक्रमण, व्यावहारिक सहयोग और ऊर्जा दक्षता एवं सक्षम प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में संवाद को बढ़ावा देने, हरित हाइड्रोजन की भूमिका को मान्यता देने, ऊर्जा संसाधनों के लिए विश्वसनीय और भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार होने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने और विविध, सुरक्षित और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व को मान्यता देने जैसे पहलुओं को शामिल किया गया।
मंत्रियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर…
12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम् के स्वर्ण जयंती समारोह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज…