भारत और कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की वार्ता को गति देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ भारत और कनाडा के बीच समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते को गति देने के लिए बैठक की। दोनों पक्षों ने बातचीत में तेज़ी लाने और जल्द से जल्द समझौते को अंतिम रूप देने की अपनी-अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते से वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश तथा आर्थिक सहयोग के अन्य क्षेत्रों में नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…