भारत

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस मुलाकात को बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में समझौतों के माध्‍यम से बातचीत को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इससे पहले, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष दिसंबर के आसपास कनाडा की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति हो रही है।

भारत और कनाडा ने पिछले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन में इस बात पर सहमति जताई थी कि दिसंबर 2026 में होने वाले शिखर सम्मेलन तक व्यापार वार्ता पूरी कर ली जाएगी। प्रस्तावित समझौते का लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत और कनाडा के बीच व्यापार को बढ़ाकर सात अरब कनाडाई डॉलर सालाना करना है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

13 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

14 घंटे ago