भारत

भारत और मध्य एशियाई देशों ने साइबर खतरे के बारे में पता लगाने और घटना प्रतिक्रिया प्रबंधन पर रणनीतिक साइबर अभ्यास संपन्‍न किया

भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र के साथ साझेदारी में, मध्य एशियाई देशों- कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के लिए 12-14 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली में तीन दिवसीय रणनीतिक साइबर अभ्यास का आयोजन किया।

सामरिक साइबर अभ्यास, सुरक्षा परिषदों/एनएसए के सचिवों की भारत-मध्य एशियाई बैठक के ढांचे के अंतर्गत भारत द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं में से एक के सफल समापन का प्रतीक है। इस अभ्यास में साइबर सुरक्षा एजेंसियों, राष्ट्रीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों और मध्य एशियाई देशों की संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की तकनीकी टीमों ने भाग लिया।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे और लगातार जटिल होते अंतरराष्ट्रीय साइबर खतरों से निपटने के लिए तकनीकी टीमों को उन्नत कौशल से सुसज्जित करना था। इसने उच्च-स्तरीय रणनीतिक नीतिगत निर्णय लेने और सहयोग के भावी क्षेत्रों पर विचार-विमर्श के कौशल के साथ गहन तकनीकी क्षमता निर्माण को भी सफलतापूर्वक समेकित किया।

इन क्षेत्रों की साइबर सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने भी स्थायी रणनीतिक साइबर सहयोग के लिए तंत्र की खोज करने पर चर्चा की।

अभ्यास का सफल समापन भारत और मध्य एशिया की सामूहिक सुरक्षा यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो एकल राष्ट्रीय सुरक्षा से परस्पर जुड़े और गतिशील साइबर इको-सिस्‍टम में परिवर्तित हो रहा है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

1 घंटा ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

1 घंटा ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

19 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

19 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

19 घंटे ago