चीन के पइचिंग में कल भारत-चीन सीमा मामलों की कार्य परामर्श और समन्वय बैठक हुई। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि बैठक में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा-एल.ए.सी. पर मौजूदा स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष इस संबंध में राजनयिक और सैन्य ढांचे को प्रासंगिक और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। दोनों पक्षों ने परस्पर सहयोग और कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर शुरू करने पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाली विशेष प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीन के सहायक विदेश मंत्री हांग-ली से भी शिष्टाचार भेंट की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…