Defence News

भारत और इस्राइल ने दीर्घावधि के लिए द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बारम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति व्यक्त की। दोनों अधिकारियों ने रक्षा संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ एक संस्थागत ढांचा विकसित करने की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। भारतीय रक्षा सचिव ने आतंकवाद के प्रति भारत के शून्य सहिष्णुता दृष्टिकोण को दोहराया और 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की तथा सभी बंधकों की रिहाई का आह्वान किया।

दोनों पक्षों ने जुलाई 2024 में भारत में आयोजित संयुक्त कार्य समूह की पिछली बैठक के बाद से चल रही रक्षा सहयोग गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की।

इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक की यह यात्रा भारत-इजराइल रक्षा संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दोनों पक्षों की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को विस्तार देती है।

Editor

Recent Posts

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि

ईरान पर अमरीका और इस्राइल के हमलों के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि हुई…

5 घंटे ago

अमरीकी सेना ने ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड का मुख्यालय नष्ट करने की पुष्टि की

अमरीका के राष्ट्रपति डॅानल्ड ट्रम्प ने ईरान इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी कोर का मुख्यालय नष्ट करने की…

5 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की

टी-20 क्रिकेट विश्वकप के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कल रात भारत में वेस्टइंडीज को…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर UAE के राष्‍ट्रपति और इस्राएल के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर UAE के राष्‍ट्रपति और इस्राएल के…

6 घंटे ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कल शाम सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की…

6 घंटे ago