Defence News

भारत और जापान ने टोक्यो में 8वें रक्षा नीति संवाद का आयोजन किया

भारत और जापान ने 13 जुलाई 2026 को जापान के टोक्यो में 8वें रक्षा नीति संवाद का आयोजन किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया और जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय मामलों के रक्षा उप मंत्री कानो कोजी ने किया। दोनों पक्षों ने पिछले रक्षा नीति वार्ता सम्मेलन के बाद से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा परिवेश पर व्यापक चर्चा की और पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस संवाद में द्विपक्षीय रक्षा गतिविधियों के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की गई, जिसमें सैन्य आदान-प्रदान, संयुक्त मुख्यालयों के बीच सहयोग, समुद्री सहयोग, रक्षा अभ्यास, क्षमता विकास, समुद्री प्रौद्योगिकी सहित रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी सहयोग और संस्थागत अंतःक्रियाओं को बढ़ावा देना शामिल है।

दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग के निरंतर विस्तार का स्वागत किया और उच्च स्तरीय आदान-प्रदान तथा संवाद तंत्र को नियमित रूप से बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आगामी मंत्रिस्तरीय दौरों, जिनमें इस वर्ष के अंत में होने वाली 2+2 बैठकें भी शामिल हैं, के संभावित परिणामों पर चर्चा की।

दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग, तकनीकी नवाचार, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और साझा रणनीतिक हित के अन्य क्षेत्रों सहित उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भारत और जापान के बीच बढ़ते तालमेल पर संतोष व्यक्त किया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान पर आधारित एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

रक्षा सचिव ने रक्षा क्षेत्र में भारत के साथ जापान की निरंतर भागीदारी की सराहना की और भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के ढांचे के तहत व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। कानो कोजी ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में भारत के साथ रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने की जापान की प्रतिबद्धता को दोहराया।

रक्षा नीति संवाद से पहले रक्षा सचिव ने जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी से मुलाकात की और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से शुभकामनाएं दीं। दोनों पक्षों ने भारत-जापान की बढ़ती विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की पुष्टि की। रक्षा सचिव ने, रक्षा मंत्री की ओर से जापान के रक्षा मंत्री को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

रक्षा सचिव ने टोक्यो में आत्मरक्षा बलों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपनी यात्रा की शुरुआत की और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जापान के आत्मरक्षा बलों के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।

इस यात्रा ने भारत और जापान के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों, आपसी सम्मान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के प्रति साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Editor

Recent Posts

लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोटो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता

भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का…

37 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 15 नवंबर 2021 को जनजातीय गौरव दिवस शुरू होने के बाद से यह दिवस राष्ट्रीय उत्सव बन गया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 15 नवंबर 2021 को जनजातीय गौरव दिवस शुरू…

39 मिनट ago

भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराया और सीरीज़ 3-1 से जीती

न्यूज़ीलैंड के तौरंगा में माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेले गए 5वें वनडे मैच…

44 मिनट ago

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी;…

49 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में…

7 घंटे ago

CCI ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड की कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड…

7 घंटे ago