Current Affairs

लोकायन 26 – INS सुदर्शनी, अमरीका के बोस्टन में आयोजित ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी, न्यूयॉर्क में आयोजित सेल4थ 250 समारोह में सफल भागीदारी के बाद 12 जुलाई, 2026 को बोस्टन पहुंचा। पोत ने सेल बोस्टन 2026 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया।

बोस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत श्री रघुराम शास्त्री ने ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया तथा बोस्टन में पोत के औपचारिक प्रवेश के लिए आईएनएस सुदर्शनी पर सवार हुए। भारतीय तिरंगे को शान से लहराते हुए आईएनएस सुदर्शनी कैसल द्वीप और सीपोर्ट डिस्‍ट्र‍िक्‍ट सहित प्रमुख स्थलों से गुजरी और अंत में बोस्टन फिश पियर पर आकर रुकी।

20 से अधिक देशों के 60 से अधिक विशाल जहाजों के अंतरराष्ट्रीय बेड़े में शामिल होकर आईएनएस सुदर्शनी अपने चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान के दौरान सद्भावना के समुद्री राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। समुद्री कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय सद्भावना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए यह पोत 12 से 15, जुलाई 2026 तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

नॉरफ़ॉक, बाल्टीमोर और न्यूयॉर्क में सफल पोर्ट कॉल के बाद आईएनएस सुदर्शनी की सेल बोस्टन 2026 में भागीदारी भारत-अमरीका की बढ़ती समुद्री साझेदारी को और मजबूत करती है और वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करती है।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

8 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

12 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

13 घंटे ago