भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्य अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की। यह अभ्यास 5 से 6 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
‘टुगेदर फॉर ह्यूमैनिटी, स्ट्रॉन्गर थ्रू पार्टनरशिप ‘ थीम पर आधारित इस अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना, आपसी विश्वास बढ़ाना और दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना है।
इस पहले अभ्यास से भारत और म्यांमार के रक्षा बलों को पेशेवर अनुभवों के आदान-प्रदान, अपने अनुभव साझा करने और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों में आपसी समन्वय और संचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मिलेगा। इस अभ्यास में दोनों देशों की तीनों सेनाओं के 300 से अधिक जवान हिस्सा ले रहे हैं, जो मानवीय सहयोग और क्षेत्रीय आपदा प्रतिक्रिया के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारतीय नौसेना के तत्वावधान में समन्वित यह अभ्यास ‘राहत मित्र’ भारत और म्यांमार के बीच रक्षा सहयोग तथा लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह अभ्यास भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘महासागर’ (क्षेत्रीय सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के रणनीतिक दृष्टिकोण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…
रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…
भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…
प्रवर्तन निदेशालय ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दो लोगों…