भारत

भारत और नेपाल ने वन, वन्यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नेपाल सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ वन, वन्यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें वन्यजीव कॉरिडोर और आपस में जोड़ने वाले क्षेत्रों की बहाली और ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता और बेहतर कार्यप्रणाली का आदान-प्रदान शामिल है।

भारत सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और नेपाल सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन की उपस्थिति में नई दिल्ली में हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया गया।

भारत और नेपाल समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत से संपन्न देश हैं और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में संरक्षित क्षेत्रों का व्यापक नेटवर्क स्थापित किया है। दोनों देश कई बहुपक्षीय पर्यावरण समझौतों और सम्मेलनों के पक्षकार भी हैं। साझा पारिस्थितिकी तंत्र और सीमा पार वन्यजीव आवासों को देखते हुए वन, वन्यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में दोनों सरकारों के बीच समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की गई।

इस समझौता ज्ञापन में हाथियों, गंगा डॉल्फिन, गैंडों, हिम तेंदुओं, बाघ और गिद्ध जैसी प्रमुख प्रजातियों सहित भू-भाग स्तर पर जैव विविधता संरक्षण रणनीतियों को तैयार करने में सहयोग की परिकल्पना की गई है। इसमें वन और संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन को सुदृढ़ करने, सीमा पार संरक्षण परिदृश्यों के निर्माण की दिशा में कॉरिडोर और अन्य परस्पर जुड़े क्षेत्रों की बहाली, जैव विविधता संरक्षण खतरों से निपटना, वन और वन्यजीव अपराध से मुकाबला करना, प्रवर्तन एजेंसियों के फ्रंट लाइन कर्मचारियों की क्षमता को सुदृढ़ करना और जैव विविधता हॉटस्पॉट में स्मार्ट हरित अवसंरचना को बढ़ावा देना भी शामिल है।

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से वन्यजीवों और जैव विविधता के संरक्षण में भारत-नेपाल सहयोग को और मजबूत करने और क्षेत्र में साझा पारिस्थितिक तंत्रों की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन में योगदान देने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

एपीडा ने वैश्विक खाद्य व्यापार के अवसरों को मजबूत करने के लिए गल्फूड आयोजक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में कृषि…

12 मिनट ago

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और अंतिम टी20 क्रिकेट मैच आज शाम दिल्ली में

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी -20 क्रिकेट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला…

19 मिनट ago

अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रूस के अधिकारियों और अर्थव्यवस्था पर प्रतिबंध लागू करने वाला विधेयक पारित किया

अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रूस के अधिकारियों और अर्थव्यवस्था को लक्षित करते हुए व्यापक…

23 मिनट ago

अमरीका के फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर काबू पाने के लिए अपनी प्रमुख ब्याज दर में बढ़ोतरी की

अमरीका के फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर काबू पाने के लिए 2023 के बाद पहली…

1 घंटा ago

भारत में चीता संरक्षण कार्यक्रम के चार वर्ष पूरे होने पर देश में चीतों की संख्या बढ़कर 52 हुई

भारत में चीता संरक्षण कार्यक्रम के चार वर्ष पूरे होने पर देश में चीतों की…

1 घंटा ago

भारत ने तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग को खारिज किया

भारत ने तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…

1 घंटा ago